नायाब लफ्ज़

जीवन के नायाब अनुभव .....

Leh Ladakh Itinerary | लेह-लद्दाख़ यात्रा कार्यक्रम


Leh Ladakh Itinerary, Leh Ladakh Travel Guide



लद्दाख़ प्रांत, जम्मू और कश्मीर राज्य मे पड़ता हैं तथा ये एक पहाड़ी क्षेत्र हैं जो कि अपने अनुपम प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए दुनिया भर मे प्रसिद्द हैं l लद्दाख़ प्रांत काफी बड़े क्षेत्र मे फैला हुआ है और यहाँ घुमने के लिए कई खुबसूरत स्थान है l सड़क के द्वारा इस पुरे प्रांत को घूमना अलग ही नायाब अनुभव है l

Kumbhalgarh Fort | कुम्भलगढ़ किला

कुम्भलगढ़ किला

Kumbhalgarh Fort




कुछ समय पहले कुम्भलगढ़ का किला देखने का मौका मिला l इसे देखना, घूमना और इसका इतिहास जानना काफी अच्छा अनुभव रहा l वैसे तो राजस्थान मे अनेक किले है परन्तु इन सब मे कुम्भलगढ़ एक विशिष्ट स्थान रखता है l राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण चित्तौड़ के किले के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण यह कुम्भलगढ़ का किला अपने आप मे सम्पूर्ण इतिहास समेटे हुए है l राजस्थान के राजसमन्द जिले मे स्तिथ ये किला अपनी बेजोड़ मजबूती, अपनी बेहद लंबी दीवार और अपने गौरवशाली इतिहास जैसे कारणों की वजह से भारत मे ही नहीं वरन पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है l  इसकी कई खूबियों के कारण ये किला अब वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स मे शुमार कर लिया गया है l

The Sad Story Of My Dominar 400 - Part 2 | मेरी Dominar 400 की दुःखभरी दास्ताँ - Part 2

The Story of My Bajaj Dominar 400 ABS, Bajaj Dominar 400 Review, The Story of My Bajaj Dominar 400 Ownership Experience

मैं बाइक को फिर से सर्विस सेंटर ले कर गया l अब तो सर्विस सेंटर के सभी लोग मुझे अच्छी तरह पहचान गए थे l मेरी बाइक को देखने वाला वरिष्ट मैकेनिक और सर्विस सेंटर के मैनेज़र को समझ नहीं आ रहा था की मेरी ही बाइक मे एक के बाद एक इतनी समस्याएँ क्यों आ रही थी ? खैर, उन्होंने पेट्रोल टैंक का कैप खोला और उसे अच्छी तरह साफ़ करके, बाइक को चेक करके मुझे बाइक दे दी l उन्होंने बोला की ये समस्या अब नहीं आएगी पर अगले दिन से ही मुझे ये समस्या आने लग गयी l इसी तरह दो-तीन बार उन्होंने मेरी बाइक के पेट्रोल टैंक का कैप साफ़ किया पर समस्या जस की तस रही l

The Sad Story Of My Dominar 400 - Part 1 | मेरी Dominar 400 की दुःखभरी दास्ताँ - Part 1


Bajaj Dominar 400, Bajaj Dominar 400 Review, Story of Bajaj Dominar 400

ये कहानी है मेरी बाइक Bajaj Dominar 400 ABS के बारे मे l बाइक, जिसने जहाँ एक ओर मुझे लगभग डेढ़ साल लगातार परेशान रखा वहीँ दूसरी ओर ये मुझे दुनिया की सबसे ऊँची सड़क खारदुन्गला पास पर भी ले कर गयी l

Where did we come from ? | हम कहाँ से आये है ?



Where did we come from, Who created humans


यूँ तो इस पृथ्वी पर लाखों तरह के जीव रहते है परन्तु इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन सब मे सबसे बुद्धिमान जीव इंसान ही है l इंसान ने अपने दिमाग के बल पर बहुत जबरदस्त प्रगति कर ली है पर एक सवाल जो हमेशा से ही हमारे जेहन मे आता है वो है कि हम इंसान कौन है और हमे किसने बनाया ? इसका सबसे सरल और सर्वमान्य उत्तर है की आज जो भी कुछ हम देख रहे है यह सब भगवान् ने बनाया है l इस पर कुछ और प्रश्न दिमाग मे आते है की भगवान् कौन है, भगवान् को किसने बनाया और सबसे बड़ी बात ये की भगवान् के ऐसा क्या मन मे आया की उसने ये सब बनाया? 

Leh Ladakh Bike Trip Preparation | लेह-लद्दाख़ बाइक यात्रा की तैयारी

बाइक के द्वारा “लेह-लद्दाख़” की यात्रा करना एक नायाब अनुभव है और अगर आप इस यात्रा पर जाने की योजना बना रहे है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा l इन बातों को ध्यान मे रखकर अगर आप इस यात्रा की योजना बनाते है तो यक़ीनन पूर्ण रूप से आप इस यात्रा का आनंद उठा पाएँगे l चूँकि ध्यान देने योग्य बहुत सारी चीजें है इसीलिए मैंने इन्हें वर्गीकृत कर दिया है l

Popular Posts